फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड बाजा बारात में खलल डालेंगे लोकसभा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बैंड, बाजा, बारात में इस बार चुनाव का साया रहेगा। मार्च, अप्रैल और मई के महीने में विवाह मुहूर्त अधिक होने से लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। लगन के दिनों में चुनावी हलचल और मतदान होने से परेशानियां होती हैं। इसके चलते वैवाहिक मुहूर्त तय करने में लोग इन दिनों आदर्श आचार संहिता और चुनाव की तारीखों को लेकर भी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर मार्च के महीने में आदर्श आचार संहिता लगने की उम्मीद है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च से लेकर मई तक चुनावी हलचल रहेगी। वहीं ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मार्च में सात, अप्रैल में 12 और मई के महीने में नौ लगन हैं। इनमें से ज्यादातर लगन में भद्रा नहीं है, लेकिन चुनाव रूपी भद्रा लोगों की परेशानी का सबब बनी है।

अमूमन मतदान के दिन और उसकी पूर्व संध्या पर विवाह होने पर लोगों को प्रशासन की बंदिशों का सामना करना पड़ता है। लोग चुनाव को लेकर व्यस्त भी हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्य लोकेंद्र कहते हैं कि चुनाव के दिनों में वैवाहिक कार्यक्रम होने से दिक्कत होती है। इस बार कम लगन में अधिक विवाह होने की संभावना है। ऐसे में लोग चुनाव की तिथियों को लेकर भी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुकिंग को लेकर भी दिक्कत
विवाह तिथि के दौरान चुनाव होने पर होटल, बैंड, वाहनों की बुकिंग को लेकर भी दिक्कत होती है। वाहनों को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है, क्योंकि अधिकतर वाहन चुनाव के चलते प्रशासन के दायरे में रहते हैं। ऐसे में लोगों को कठिनाइयों को लेकर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख विवाह तारीखें
मार्च- 2,3,7,8,9,12,14
अप्रैल- 15,16,17,18,19,20,21,22,23,24,25,26
मई-1,6,7,12,20,23,24,28,30
जून-4,8,20,24,26
जुलाई- 5,6,7,8,9,10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें