फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में दिखा लघु भारत का नजारा

विज्ञापन
ईवेंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस पर जिले के सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। डीएम नेहा शर्मा ने जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में भव्य परेड दिखाई दी। छात्रों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। लघु भारत का नजारा दिखाई दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल थे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन पर परेड की सलामी कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ली। करांटियन स्कूल, किड्स कार्नर स्कूल, एडीफाई स्कूल, आइवे इंटरनेशनल, ज्ञानदीप, डीपीएस, यूनिक डांस ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

भव्य परेड कराने ही वाले प्रथम कमांड सीओ सिटी संजय वर्मा सहित सभी टीम लीडरों को सम्मानित किया। जिला जज राजेंद्र कुमार, एसएसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ नेहा जैन, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात महेंद्र सिंह मौजूद थे। संचालन सीओ टूंडला डा. अरुण कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन


सेंट पीटर्स स्कूल के बच्चों ने गीत गाया। एडीएम अतुल सिंह, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र पाल, दौजीराम, संतोष कुमार, ओएसडी दिनेश कुमार सहित सभी पटल सहायक मौजूद थे। सीडीओ ने विकास भवन, बीएसए अरविंद पाठक ने बीएसए कार्यालय, डीआईओएस, भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ डा. योगेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि प्रसार हंसराज, सदर ब्लाक में बीडीओ प्रभात मिश्रा, सदर तहसील में एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।

एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे, थाना दक्षिण क्षेत्र में महेंद्र गौतम, रसूलपुर में तेजबहादुर सिंह चंदल, रामगढ़ में कुलदीप सिंह, लाइनपार में संजय सिंह, नारखी में भानुप्रताप, बसई मोहम्मदपुर में वीरेंद्र बघेल, मटसेना में नीरज मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें