टैंटीगांव(मथुरा)। सत्रह दिन पूर्व महंत की गमछे से गला घोंटकर हत्या करके शव को गांव ब्यौंही के पास मांट ब्रांच गंगनहर पटरी पर फेंके जाने का सुरीर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को पकड़ा है। अन्य चार हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
थाना गोविंदनगर के शाहगंज दरवाजा के सिद्धबाबा मंदिर निवासी महंत मदनमोहन (60) पुत्र तुलसीदास झाड़फूंक करते थे। 28 दिसंबर को सुरीर के गांव ब्यौंही में मांट ब्रांच गंगनहर के पास शव महंत का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। सुरीर पुलिस ने हत्या के खुलासे में जुटी तो सोमवार को दो हत्यारोपी पकड़ में आ गए।
कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में हरनौल पुल के पास से हत्यारोपी सोनू निवासी अलीगढ़ के चंदौसी और वृंदावन के अटल्ला चुंगी निवासी बाबा रामदास को पकड़ा है। चार अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।