खुले आसमान के नीचे टैंक्टर टाली पर लदा गेहूं।
एटा। कालाबाजारी के लिए बाहर भेजे गए राशन के 1500 बोरा गेहूं को मैनपुरी में पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने मामले की जांच पड़ताल की। पांच दिन बाद पूर्ति निरीक्षक ने महिला कोटेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
दरअसल, थाना जैथरा के गांव केसरपुर निवासी महिला शैलेंद्र पत्नी सरवन लाल के नाम से सरकारी सस्ता गल्ले की दुकान है। राशन डीलर ने विभाग को अवगत कराया कि दुकान से 20 अगस्त को 1500 बोरी राशन के गेहूं की चोरी हो गए। जबकि एक गेहूं के बोरों से भरी डीसीएम को पुलिस ने जिला मैनपुरी के कस्बा कुरावली से पकड़ लिया था। इसकी जानकारी जब पूर्ति विभाग को हुई तो मौके पर पूर्ति निरीक्षक अनुभव कुमार पहुंचे। जिन्होंने मामले की जांच पड़ताल की। इसमें पाया गया कि राशन डीलर ने कालाबाजारी के लिए गेहूं को अपनी देखरेख में ही डीसीएम में भर कर भेजा था। पूति निरीक्षक ने राशन से भरी डीसीएम को बरामद किया। घटना के पांच दिन के बाद पूर्ति निरीक्षक ने थाना जैथरा में महिला राशन डीलर शैलेंद्र के नाम कालाबाजारी की धाराओं में मामला दर्ज करा दिया। जिसकी जांच एसआई सुरेंद्र पाल सिंह शर्मा को सौंपी गई है।