फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्ट ब्लेयर के छात्र का सामान चोरी

विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशनी। अंडमान निकोबार दीप समूह के पोर्ट ब्लेयर के एक छात्र का सामान किशनी का एक ऑटो चालक लेकर गायब हो गया। उसके बैग में रुपये, कागजात, एटीएम, मोबाइल रखा था।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर थाने में एक युवक पहुंचा। आधा घंटे तक इधर उधर घूमने के बाद उसने पुलिस को बताया उसका नाम पीकेएस मूर्ति है। वह 10/7 विजयनगर थाना मायाबंदर मखाहू मकचुआ अंडमान निकोबार का रहने वाला है। वह आयुर्वेद संस्थान पीलीभीत में परीक्षा देने जा रहा था।

ग्वालियर से इटावा के लिए बस में बैठा। इटावा से किशनी के लिए वह डग्गामार बस में बैठ गया। उसे सिर्फ अंग्रेजी और कौंकणी भाषा का ज्ञान है। उसकी बात कोई समझ नहीं पा रहा था। किशनी के बिधूना चौराहे पर उसे बस से उतार दिया गया। वह एक विक्रम ऑटो में बैठ गया। वह अपना बैग ऑटो में रखकर उसमें बैठ गया।
विज्ञापन


सवारियां न होने के कारण वह जैसे ही नीचे उतरा चालक ने ऑटो भगा दिया। बैग में उसके कागजात, सात हजार रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल रखा था। थाना पुलिस ने उसकी आर्थिक मदद करके आगरा के लिए बस में बिठा दिया। उसने पुलिस अधीक्षक राजेश एस से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें