फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख रुपये कीमत की गैर प्रांतीय शराब पकड़ी

विज्ञापन
हरियाणा से फिरोजाबाद जा रही शराब की खेप जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। हरियाणा से फिरोजाबाद जा रही तीस लाख की देशी गैर प्रांतीय शराब एंटी व्हीकल थैप्ट सेल एवं जैथरा पुलिस ने बरामद की है। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जैथरा पुलिस और एंटी व्हीकल थैप्ट सेल को सूचना मिली कि जैथरा क्षेत्र के काली नदी समीप से एक ट्रक दूसरे प्रांत मे बिकने वाली शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक की घेराबंदी करते हुए उसे रोक लिया।पुलिस ने ट्रक से 600 देशी शराब की पेटियां बरामद की।

साथ ही ट्रक सवार जोगेंद्र उर्फ शीलू पुत्र सूले सिंह निवासी जुरासी थाना सवालखां पानीपत हरियाणा और हंसराज पुत्र इंदर सिंह निवासी बागडूखुर्द थाना सयीदो जिला जीन थाना हरियाणा को पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरामद हुई शराब को हरियाणा से फिरोजाबाद निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र भरतसिंह के यहां ले जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीस लाख की शराब के साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा एवं दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना जैथरा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें