फिरोजाबाद। शहर के वार्ड नंबर 17 सत्यनगर में बिना लाइसेंस कि मीट की दुकान चल रही है। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जांच के बाद भी नगर निगम प्रशासन अवैध रूप से संचालित दुकाने सील नहीं करा सका।
सत्यनगर में बीएसएम कन्या विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र के सामने पिछले दस माह से बिना लाइसेंस के मीट की दुकानें चल रहीं हैं। क्षेत्र के लोगों ने मीट की दुकानें बंद कराने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नगर आयुक्त, सदर विधायक, डीएम, एसएसपी सहित कई अफसरों से गुहार लगाई। मुख्यमंत्री पोर्टल से शिकायत के बाद डीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की तो दोनो दुकानें चलतीं मिलीं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नगर आयुक्त को जांच रिपोर्ट भेजते हुए दुकानें सील कराकर कार्रवाई से अवगत कराने को कहा, लेकिन पांच माह में नगर निगम प्रशासन दुकाने सील नहीं करा सका। इससे लोगों में आक्रोश है। नगर निगम प्रशासन से जल्द दुकाने बंद कराने की मांग की है। शैलेंद्र कुमार, संजीव कुमार, श्रीकिशन, सूरज, महेशबाबू, मिथलेश, हरीबाबू, अनूप कुमार शामिल हैं।