फिल्म लल्लूराम में दिखेंगे सुहागनगरी के सरफुद्दीन
फिरोज़ाबाद। फ्रेंड्स प्रतिभा दर्पण संस्था से जुडे़ सरफुद्दीन डॉली डायरेक्टर अमोल द्विवेदी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म लल्लू राम में दिखेंगे। उन्होंने इस फिल्म में कांस्टेबल का किरदार निभाया है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग आगरा के बमरौली कटारा गांव में हुई है।
फ़िल्म में मोहन जोशी, दीपक सिरके, न्यूटन लुक्का, अभिनेत्री ऋतु शर्मा के साथ काम फिल्म में काम कर शहर लौटे हैं। वे मूलत: फिरोज़ाबाद के हाजीपुर के निवासी हैं। सरफुद्दीन फिल्म जूली, काली, सल्लू की शादी में काम कर चुके हैं। इनकी आने वाली हिंदी फिल्मों में गिरगिट, खून खराबा, मैं चुप रहूंगा, इलाहाबादी बाबू और भोजपुरी कयामत शामिल हैं। संस्था के सचिव संजय त्रिपाठी ने उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।