एटा। दोस्त के साथ भैस खरीदने फिरोजाबाद पचोखरा गया युवक बेहोशी की हालत में पिलुआ क्षेत्र के सुन्ना नहर पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला हरजू निवासी सुरेश चन्द्र गांव के ही अपने दोस्त योगेश के साथ पचास-पचास हजार रुपये लेकर फिरोजाबाद के पचोखरा पशु पैंठ में भैंस खरीदने के लिए गया था। बताते है भैंस खरीदने के बाद दोनों लोग मैक्स कार में सवार होकर घर लौट रहा था। उसी समय कार सवार बदमाशों ने दोनों को बेहोश कर दिया।
जिस पर आरोपियों ने सुरेश को बेहोशी की हालत में पिलुआ क्षेत्र के सुन्ना नहर पर डाल दिया। इसकी जानकारी राहगीराें ने पिलुआ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जानकारी पाकर सुरेश के साथ गए योगेश के और आरोपी कार सवाराें का पता लगा रही है।