फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में लगे ब्लेड तारों से कटकर 3 गाय मरी

विज्ञापन
village cow
विज्ञापन
पटियाली।
विज्ञापन

कटरी के गांव बरौना सुल्तानपुर में खेतों में लगे ब्लेड तारों से कटकर 3 गाय मर गईं। जबकि कई गाय घायल हो गईं। ग्रामीणों ने गायों के मरने पर आक्रोश जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में घूमने वाली गायों को गौशाला में रखा जाए जिससे गाय इस तरह की दुर्घटनाएं न हों।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तमाम किसान अपने खेतों में नील गायों व अन्य पशुओं की रोकथाम के लिए ब्लेड तार बाउंड्री पर लगा देते हैं। जिससे पशु खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद न कर सकें, लेकिन किसानों के द्वारा लगाया गया ब्लेड तार बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। बरौना सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, समसपुर, बगवास, घबरा, रिखौली, फर्दपुर आदि ग्रामीण इलाकों में किसानों ने तार लगाए हैं। जिससे गाय की ब्लेड की चपेट में आने से मर चुकी हैं। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में लगाए जाने वाला तार गायों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। कई गाय मर चुकी हैं और कई गाय गंभीर रूप से घायल हैं। गांव के ही छोटे यादव, किशन पाल, राजपाल सिंह, मेघ सिंह शाक्य, श्यामलाल, मानसिंह, रामप्रकाश, विनोद शर्मा ने प्रशासन से गायों को गौशाला में पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें