फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर का विकास प्राथमिकता से कराया जाएगा: रजनी

विज्ञापन
नगर का विकास कराया जाएगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

लोहा उद्योग एवं व्यापार मंडल का वार्षिकोत्सव संगीत संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य वस्तु कर विभाग के अधिकारियों एवं नगरपालिका अध्यक्ष ने हिस्सा लिया। सभी को व्यापार मंडल ने सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्धी अग्रवाल प्रथम और ईदी द्वितीय एवं निश्चल अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू एवं राज्य वस्तु कर विभाग के उपायुक्त आरके तिवारी, सहायक आयुक्त मनोज शुक्ला एवं सहायक आयुक्त वरुण कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह नगर में नगरपालिका के माध्यम से एक अच्छा वातावरण तैयार करने के लिए प्रयासरत हैं। नगर में सफाई, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्था सुदृढ़ बने। उपायुक्त राज्य वस्तु कर विभाग आरके तिवारी ने कहा कि कारोबारियों को जीएसटी के संबंध में कोई भी जानकारी करनी हो तो वे उनसे या विभाग के अन्य अधिकारियों से संपर्क करके समाधान कर सकते हैं। सहायक आयुक्त मनोज शुक्ला, वरुण त्रिपाठी, डा. देवेंद्र कुमार, हरिओम शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सांत्वना पुरस्कार नव्या वार्ष्णेय, अनु वार्ष्णेय, नक्की अग्रवाल, वैष्णवी जैन, नित्या जैन, अशव, अनिवेश को दिया गया। व्यापार मंडल के संरक्षक विनय जैन, राम बिहारी अग्रवाल, विजय प्रकाश अग्रवाल, हिमांशु बंसल, मोनू अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, सुरेश जैन, शांतनु चौधरी, राजीव जैन, जितेंद्र वाष्र्णेय, संजीव अग्रवाल, दीपू जैन आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री वीरेंद्र वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सभी को सम्मानित किया एवं आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें