कासगंज। जनपद में तीन नगरपालिका परिषद एवं सात नगर पंचायतों के लिए जिले के 2,20,627 मतदाता मतदान करके प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले भर की नगरपालिका और नगर पंचायतों में 133 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं, जबकि 690 सदस्य पद के प्रत्याशी हैं जो चुनावी समर में उतरे हुए हैं।
104 मतदान केंद्रों के 293 मतदेय स्थलों पर मतदान किया जाएगा। जिले को 14 जोन एवं 38 सेक्टरों में बांटा गया है। 1523 मतदान कर्मियों को मतदान की व्यवस्थाओं में लगाया गया है। इसके अलावा सुरक्षाकर्मी भी मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। चुनावी समर में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता लिखेंगे।