फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक परिणाम तक पहुंचेगी मध्यस्थता: श्रीश्री रविशंकर

विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर पहुंचे वृंदावन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राम मंदिर निर्माण मामले में मध्यस्थता के निर्णय का स्वागत करने पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि वे जल्द ही योगी जी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके साथ ही वे राम मंदिर निर्माण से जुड़े पक्षों से भी बातचीत करेंगे। आध्यात्मिक गुरु मंगलवार को परिक्रमा मार्ग स्थित लता भवन में संत सेवक शरण द्वारा आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह बयान सर्वथा उचित है कि सरकार ने उन्हें राम मंदिर निर्माण मामले में मध्यस्थ नहीं बनाया है लेकिन उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनके मध्यस्थता करने से स्थितियां बिगड़ेंगी। कहा कि वे जहां भी जाते हैं स्थितियां बिगड़ती नहीं सुधरती हैं।

उन्होंने इस पर भी असहमति जताई कि मध्यस्थता करने के पीछे वे सरकार के एजेंट के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं। स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी मध्यस्थता इस मामले में सकारात्मक अंजाम तक पहुंचेगी। पक्षकारों से वार्ता करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पक्षकार आपसी सहमति से मंदिर मामले में निर्णायक हल तक पहुंच सकेंगे। आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू द्वारा मोदी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन की सराहना करने के सवाल पर श्री श्री रविशंकर ने कहा कि उन्हें अपने विचार अभिव्यक्त करने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें