फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर अमरनाथ स्कूल के समीप मंगलवार सुबह कृष्णानगर निवासी एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जबकि मृतका के दामाद के अनुसार फरीदाबाद जाते समय हादसे में महिला की मौत हुई है। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बताए अनुसार कृष्णानगर की अंबेडकर कालोनी निवासी कमलेश (45) पत्नी स्व. विष्णु मंगलवार को ट्रेेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की शिनाख्त होने पर तत्काल उसके परिजनों को अवगत कराया गया। थाना हाईवे की अड़ूकी निवासी दामाद दिनेश ने बताया कि उनकी सास फरीदाबाद जाने के लिए घर से निकली थीं। उन्हें पांच बजे वाली ईएमयू ट्रेन पकड़नी थी। रेलवे लाइन पार करते समय हादसा होने से उनकी मौत हुई है। महिला के पति की करीब चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। थाना गोविंदनगर के एसआई अजय यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें