शिकोहाबाद। मदनपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व मदनपुर ब्लाक प्रमुख पति ग्या प्रसाद सोमेश की स्कार्पियो को पीछे से आ रहे ट्राला ने टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
मदनपुर ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख पति ग्या प्रसाद सोमेश अपने गांव से रविवार सुबह स्कार्पियो से सिरसागंज शिकोहाबाद आ रहे थे। स्कार्पियो को जीतेश चला रहा था। जीप में उनके साथ धर्मेंद्र, एवरन सिंह, शनी, अतुल और श्यामवीर सहित सात लोग सवार थे। जब स्कार्पियो नगला सैंदा के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्राला ने टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियो पलट गई।
हादसे के बाद ट्राला भी डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुत्र प्रभात सोमेश ने आरोप लगाया है कि यह घटना उनके पिता की हत्या कराने के उद्देश्य से रची गई साजिश है। इसमें वह लोग सफल नहीं हो सके। प्रभात ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने मौके से ट्राला के चालक को हिरासत में लिया था लेकिन अब पुलिस इनकार कर रही है। प्रभात ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की जाएगी।