फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सब्सिडी: हर महीने सरकार को बचेंगे 29 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। केंद्र सरकार गैस सब्सिडी खत्म करने के लिए हर महीने चार रुपये की कटौती करेगी। मतलब, आपके बैंक खाते में हर महीने आने वाली सब्सिडी में चार रुपये कम पहुंचेंगे। आगरा की बात करें तो यहां 7.20 लाख उपभोक्ता हैं। ऐसे में सरकार को हर महीने 28.80 लाख रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन


वर्तमान में घरेलू सिलेंडर कीमत की बात करें तो 536 रुपये है। इसमें से 58.04 रुपये बतौर सब्सिडी उपभोक्ता के खाते में सीधे पहुंच रही है। सब्सिडी खत्म होने पर सबसे ज्यादा असर आर्थिक रूप से कमजोर तबके के उपभोक्ताओं को झटका लगेगा। सब्जी की ठेल लगाकर गुजारा करने वाले नरायच के सुनहरी लाल का कहना है कि सब्सिडी मिलने से कुछ राहत मिलती थी, ये नहीं मिलेगी तो मुश्किल तो होगी।

आल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स के सचिव विपुल पुरोहित बताते हैं कि स्वाभाविक है कि सब्सिडी खत्म होने से उपभोक्ताओं की जेब ढीली होगी। इससे सवा सात लोगों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें