फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 22 चौराहों के सिग्नल सिस्टम बदलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए सिग्नल सिस्टम को और दुरुस्त किया जाएगा। इंटीग्रेटिड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत नगर निगम 22 चौराहों पर अत्याधुनिक सिग्नल लगाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले साईं की तकिया चौराहे पर लगाया जाएगा। यहां परीक्षण के बाद अन्य चौराहों पर काम होगा।
विज्ञापन


पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि यह सिस्टम सौर ऊर्जा से चलेंगे। टाइमिंग ऐसी सेट होगी कि आगे वाले चौराहे पर जाम न लगे। एक ही कंट्रोल रूम से सभी सिग्नल संचालित होंगे। भविष्य में इनमें सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम भी लगाया जा सकता है।

छह माह में चालू हो जाएगा ब्रिक्स बनाने का प्लांट
नगर निगम ने भवनों के निर्माण और इनकी टूट-फूट से निकलने वाले मलबे से कंकरीट और ब्रिक्स बनाने का प्लांट स्थापित करने के लिए कंपनी से करार किया है। नगर निगम कंपनी को कुबेरपुर में भूमि उपलब्ध कराएगा। कंपनी प्लांट स्थापित करेगी। निगम को प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन मलबा देना होगा। पर्यावरण अभियंता के अनुसार, छह माह में इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


10 दिन में उतारे 175 अवैध होर्डिंग
नगर निगम के विज्ञापन विभाग की टीम ने फोटोग्राफी के बाद 10 दिन में 175 होर्डिंग उतारे हैं। जिन लोगों के होर्डिंग लगे थे, उन्होंने नोटिस जारी कर खर्चा वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें