फिरोजाबाद। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत उद्यान विभाग अनुसूचित जाति के किसानों को 75 से 90 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान करेगा। किसानों को इसके लिए विभाग में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आलू बीज उत्पादन हेतु पांच हेक्टेयर, अमरूद नवीन उद्यान के रोपड़ के लिए 30 हेक्टेयर, फूलों की खेती के तहत ग्लोडियोलस बल्वस आठ हेक्टेयर, गेंदा 20 हेक्टेयर व मसाला मिर्च 20 हेक्टेयर, फूलों की जैविक खेती को बढ़ावा देने को आईपीएम कार्यक्रम हेतु 75 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है।
वर्मी कंपोस्ट को तैयार करने के लिए ही एचडीपीई वर्मी वैडसाइट 12 वाई चार वाई दो साइज के ही 20 बैड, प्याज भंडारण कक्ष एक का लक्ष्य मिला है। अमरूद कलमी प्रजाति के 49 पौधे राजकीय पौधशाला दबरई में उपलब्ध हैं। इसमें 35 से 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। राज्य सेक्टर से अनुसूचित जाति के किसानों के लिए शंकर कद्दूवर्गीय सब्जियां दो हेक्टेयर, शंकर शिमला मिर्च 1.5 हेक्टेयर, मसाला मिर्च 2.5 हेक्टेयर, शंकर धनियां 1.5 एवं लहसुन एक, गेंदा एक, आईपीएम ढाई हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है।
इसमें 75 से 90 प्रतिशत तक किसानों को अनुदान मिलेगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप हेतु 106 हेक्टेयर, स्प्रिंकलर 289 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। इसमें 80 से 90 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह ने कहा कि किसान पंजीकरण कराने के साथ बैंक खाता संख्या व भूमि की खतौनी, दो फोटो एवं अनुसूचित जाति के किसान जाति प्रमाणपत्र के साथ विकास भवन स्थित कार्यालय में आवेदन करें।