आगरा। बीएसएनएल की ओर से बुधवार को शहर और गांव में ‘सर्विस विद ए स्माइल’ मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन कनेक्शन के प्लान की जानकारी दी जाएगी। नए कनेक्शन की बुकिंग भी प्राप्त की जाएगी।
बीएसएनएल के जनसंपर्क अधिकारी रविंद्र सिंह के मुताबिक लैंडलाइन 49 रुपये प्रतिमाह और अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड 249 रुपये प्रतिमाह पर दिया जा रहा है। इसमें रविवार को पूरे दिन और अन्य दिनों में रात नौ से सुबह सात बजे तक अनलिमिटेड फ्री कालिंग की सुविधा दी जा रही है।
प्रीपेड सिंत 20 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। 60 रुपये की टॉक वैल्यू के सज्ञथ 350 एमबी थ्रीजी डाटा दिया जाएगा। जिले में फाउंड्री नगर दूरभाष केंद्र, दीवानी, टैक्स भवन, धूलियागंज चौराहा, सिकंदरा आदि स्थानाें पर मेले का आयोजन किया जाएगा।