एटा। कलक्ट्रेट सभागार में डीएएम और एसएसपी की अध्यक्षता में सोमवार को सराफा व्यापारियों और पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक हुई।
बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं तो प्रशासन ने सहयोग मांगते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। तय हुआ है कि पेट्रोल पंप संचालक 17 जून से बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं बेचेंगे।
बृज क्षेत्र में सराफा व्यापारियों पर हमले, हत्या और लूटपाट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सोमवार को डीएम अमित किशोर और एसएसपी ने कलक्ट्रेट सभागार में जिले भर के सराफा व्यापारियों और पेट्रोल पंप संचालकों संग बैठक की।
बैठक में डीएम ने सराफा व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बाइक हादसों में हो रहीं मौतों का ग्राफ कम करने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों से बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं बेचने के निर्देश दिए। 17 जून से इसकी शुरूआत करें।
डीएम अमित किशोर ने सराफा व्यापारियों से ज्यादा कैश ले जाने से पहले पुलिस की मदद लेने और सराफा बाजार में दिन और रात के लिए चौकीदार रखने के निर्देश दिए। बैठक मेें व्यापार मंडल के प्रदीप गुप्ता और प्रमोद गुप्ता ने समस्यांए रखीं।