चैंबर निर्माण को लेकर अधिवक्ता लामबंद
अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, प्रदर्शन कर की नारेबाजी
अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज।
नवीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैंबर निर्माण बनवाए जाने की मांग के लिए गुरुवार को भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। वहीं आगामी रणनीति के लिए एक सितंबर से सभी बारों की बैठक किए जाने का निर्णय लिया गया।
अधिवक्ताओं ने न्यायधीश से नवीन न्यायालय परिसर में चैंबर्स हेतु शीघ्र प्लेटफार्म तैयार कराने की मांग की। अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारियों को भी दिक्कतें हुईं। वादकारी अपने वाद की आगामी तारीख लेकर वापस हो गए। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष शत्रुंजय गुप्ता, कासगंज बार अध्यक्ष जय कुमार सक्सेना, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष नारायन स्वरूप सक्सेना, सत्येंद्र पाल सिंह बैस, चेतन चौहान, राजेद्र पाल श्यामसुंदर, संजीव यदुवंशी, शेलेंद्र, वीरेंद्र, मोहम्मद रफी, जीतेश, नरेंद्र कुमार, महेंद्र पाल, प्रदीप सक्सेना, राजीव यादव, वीर बहादुर, अजीत कुमार, प्रेमचंद्र, इकबाल, मुस्तफा कामिल मौजूद रहे।
फोटो प्रेषित है।