फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे मशीन चलाते झोलाछाप गिरफ्तार, दवाएं बरामद

विज्ञापन
एक्सरे मशीन चलाते झोलाछाप गिरफ्तार, दवाएं बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र में बुधवार को एसडीएम सदर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम ने सकीट थाने के पास एक दुकान में अवैध रुप से एक्सरे मशीन चलती मिली। ैकार्रवाई के वक्त झोलाछाप अवैध क्लीनिक पर महिला मरीज को ड्रिप चढ़ाते मिला। क्लीनिक की तलाशी के दौरान सरकारी समेत तमाम प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद हुआ है। एसडीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर झोलाछाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर डा. संजीव कुमार ने बुधवार को स्वास्थ्य और औषधि प्रशासन विभाग की टीम के साथ किला स्थित थाने के पास अवैध रूप से चल रहे झोलाछाप के क्लीनिक पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कृष्णा आईएमसी हर्बल स्टोर के नाम से संचालित दुकान पर अवैध रुप से एक्सरे किए जा रहे थे। दुकान पर मौजूद झोलाछाप सत्यदेव महिला मरीज गांव इशारा निवासी सुशीला देवी 45 को ड्रिप चढ़ा रहा था। पूछताछ में पता चला कि महिला मलेरिया का इलाज कराने आई थी। एसडीएम ने झोलाछाप से क्लीनिक संचालित करने के अभिलेख मांगे, लेकिन झोलाछाप कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। टीम ने क्लीनिक की तलाशी के दौरान सरकारी टीबी की दवा डॉट्स, लारियागो डीएस, मीकासिन इंजेक्शन, प्रीमाफोर्ट इंजेक्शन, मोक्स और पैरासीटामोल समेत तमाम दवाएं बरामद कीं। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने झोलाछाप सत्यदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने एक्सरे मशीन और अवैध क्लीनिक को सीज कर दिया है। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग के डा. अभिनव दुबे समेत तमाम पुलिस बल मौजूद रहा।

10 साल से चल रहा था क्लीनिक
बताया जाता है झोलाछाप सत्यदेव पिछले 10 सालों से कस्बा में क्लीनिक चला रहा था। झोलाछाप के यहां पूरे दिन मरीजों का जमावड़ा लगा रहता था। इसके साथ ही झोलाछाप चार साल से एक्सरे मशीन चला रहा था। अचानक हुई कार्रवाई से झोलाछापों में हड़कंप है।
विज्ञापन


आखिर कहां से आई डॉट्स
छापामार कार्रवाई के दौरान झोलाछाप के यहां से टीबी की सरकारी दवा डॉट्स बड़ी मात्रा में बरामद हुई हैं। ये दवाएं सिर्फ सरकारी अस्पताल और अधिकृत सेंटरों पर बिकतीं हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि ये दवाएं आखिर झोलाछाप तक कैसे पहुंची ? । विभागीय मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

मेडिकल स्टोर से लिए गए सेंपल
क्लीनिक के पास ही संचालित शास्त्री मेडिकल स्टोरपर एसडीएस सदर डा. संजीव कुमार और औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक रामशरन की जगह उनका साला प्रदीप बैठा मिला। औषधि निरीक्षक ने दुकान से चार संदिग्ध दवाओं के नमूने एकत्र किए हैं। स्टोर में फ्रिज नहीं था। डीआई ने मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें