फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट: तीन महीने से पानी को तरसे 150 परिवार, बाल्टी लेकर सड़क पर उतरे लोग; बयां किया दर्द

Mon, 21 Sep 2026 10:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के यमुना ब्रिज क्षेत्र स्थित वार्ड-67 के आधा दर्जन इलाकों में पिछले तीन महीनों से पानी की भारी किल्लत है।
विज्ञापन
जलकल विभाग आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के यमुना ब्रिज क्षेत्र स्थित वार्ड-67 के आधा दर्जन इलाकों में पिछले तीन महीनों से पानी की भारी किल्लत है। बुनियादी जरूरत पूरी न होने से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने रविवार सुबह क्षेत्रीय पार्षद और जलकल विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जल संकट के कारण नगला हरिचंद का बाड़ा, नगला पेस और घाट बजरिया सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 150 परिवारों की दिनचर्या पटरी से उतर गई है। सुबह होते ही महिलाएं और मासूम बच्चे बाल्टी लेकर पानी का इंतजाम करने में जुट जाते हैं।

स्थानीय निवासी शीला का आरोप है कि जलापूर्ति न होने की शिकायत कई बार क्षेत्रीय पार्षद से की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बूंद-बूंद पानी को मोहताज कमला देवी ने कहा कि यदि जल्द ही जलापूर्ति सुचारु नहीं की गई तो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि वार्ड-67 में पानी की समस्या की शिकायत मिली है। अधिशासी अभियंता को भेजकर जांच कराई जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें