फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: ताजनगरी की 15 'शक्ति स्वरूपा' को किया गया सम्मानित...किया नमन

Wed, 09 Mar 2022 03:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में 15 शक्ति स्वरूपा महिलाओं को विश्व महिला दिवस पर उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में सम्मानित किया गया। शॉल ओढ़ाई, प्रशस्ति पत्र दिया और उनको नमन किया।
विज्ञापन
महिलाओं को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा, उद्यम तो कोई सेवा में मिसाल बनीं। आगरा में ऐसी ही 15 शक्ति स्वरूपा महिलाओं को विश्व महिला दिवस पर उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में सम्मानित किया गया। शॉल ओढ़ाई, प्रशस्ति पत्र दिया और उनको नमन किया। सम्मान से गदगद शक्तियों ने बस यही कहा कि बेटा-बेटी दोनों आपकी आंखें हैं, इनकी परवरिश में अंतर मत करिए। बेटी को भी पूरा अवसर दें, फिर देखिये ये आपकी शान और बढ़ाएंगी।

विज्ञापन


आईवीएफ निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा बोलीं कि डॉ. प्रभा मल्होत्रा, हरबंश कौर, निर्मल मल्होत्रा, कैलाश सिंह, सविता मल्होत्रा, त्रिपत कौर बिंद्रा, द्रोपदी, केसर कुंवर पंचोली, उची गिसमैन, इंद्रा गुलाटी, डॉ. वंदना सिंघल आज हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन सामाजिक कार्यों में इनका योगदान विशेष रहा। इनकी स्मृति में 15 महिलाओं को सम्मानित किया है। 

स्मृति संस्था की निदेशक डॉ. नीहारिका मल्होत्रा ने कहा कि उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल, लीडर्स आगरा, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस और रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के सहयोग से यह आयोजन अब परंपरा बन गया है। अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा बोले कि जहां नारी पूजी जाती है, वहीं देवता वास करते हैं। 

विज्ञापन

रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की सचिव आशु मित्तल और डॉ. अनुपम गुप्ता ने कहा कि बेटियों को मौके मिले तो हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाढ़ रही हैं। सुनील गुलाटी, लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, डॉ. वीके सिंघल ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. मनप्रीत शर्मा ने किया। बिजनेस हैड प्रदीप कंडारी और महाप्रबंधक राकेश आहूजा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इनको किया सम्मानित

  • अशोक ग्रुप की एमडी डॉ. रंजना बंसल को पर्यावरण के क्षेत्र में केसर कुंवर पंचोली स्मृति अवार्ड।
  • निकिता मगन और अनुष्का सचदेव को युवा उद्यमिता के क्षेत्र में स्व. हरबंश कौर स्मृति अवार्ड।
  • तनु सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में स्व. प्रभा मल्होत्रा स्मृति अवार्ड।
  • शिक्षा जैन को प्रोफेशनल क्षेत्र में निर्मल मल्होत्रा अवार्ड।
  • सुशीला रावत को नर्सिंग क्षेत्र में कैलाश सिंह अवार्ड। 
  • सृष्टि दुबे और दीपाली खेत्रपाल को श्रेष्ठ शैक्षिक संस्थान-शिक्षण क्षेत्र में सविता मल्होत्रा स्मृति अवार्ड।
  • मन्नत बघेल को राष्ट्रीय प्रतिभा और नृत्य क्षेत्र में त्रिपत कौर बिंद्रा स्मृति अवार्ड।
  • शीला बहल को श्रेष्ठ सेवा संस्थान के क्षेत्र में उची गिसमैन स्मृति अवार्ड।
  • तुलिका त्रिपाठी को श्रेष्ठ महिला मेडिकल प्रतिनिधि के रूप में इंद्रा गुलाटी स्मृति अवार्ड।
  • डॉ. रति होमी खंबाटा को सर्वश्रेष्ठ स्नेही गायनेकोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. वंदना सिंघल अवार्ड।
  • डॉ. रजनी रावत को श्रेष्ठ उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल सहयोगी अवार्ड।
विज्ञापन

डॉ. जयदीप और डॉ. नीहारिका को विशेष सम्मान

भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय ने आजादी अमृत महोत्सव के तहत वरिष्ठ आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. नीहारिका मल्होत्रा को भी सम्मानित किया है। उनको ‘शी इज’ के दूसरे संस्करण में शामिल किया गया है। 

इसका विमोचन तीन मार्च को भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. के. विजयराघवन और ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स विलिस ने किया था। आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. केशव मल्होत्रा को इसार एंब्रियोलॉजी कमेटी के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें