फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हुआ बाहर का खाना: पीएनजी की कीमतों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी, होटल-रेस्तरां बढ़ाएंगे खाद्य पदार्थों के रेट

Mon, 30 Mar 2026 10:02 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

व्यावसायिक गैस की प्रतिदिन की खपत करीब 6000 एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) है। नई दरों के अनुसार, अब उपभोक्ताओं को 75.50 रुपये की जगह 87 रुपये प्रति एससीएम का भुगतान करना होगा। इसका सीधा असर खाद्य पदार्थों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
gas pipeline PNG - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच अब व्यावसायिक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे शहर के पांच सितारा होटलों से लेकर रेस्तरां तक में खाने की थाली महंगी होना तय है। ग्रीन गैस की बढ़ी हुई दरें 16 मार्च से प्रभावी हो गई हैं। उपभोक्ताओं को 13 दिन बाद बढ़ी दरों की सूचना मिली है।
विज्ञापन


व्यावसायिक पीएनजी की दरों में हुई इस वृद्धि का सीधा असर शहर के खाद्य कारोबार पर पड़ेगा। आगरा में वर्तमान में 70 से अधिक होटल, रेस्तरां, हलवाई और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह पीएनजी की आपूर्ति पर निर्भर हैं। ग्रीन गैस के मुख्य प्रबंधक (विपणन) किशन सिंह ने बताया कि शहर में व्यावसायिक गैस की प्रतिदिन की खपत करीब 6000 एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) है। नई दरों के अनुसार, अब उपभोक्ताओं को 75.50 रुपये की जगह 87 रुपये प्रति एससीएम का भुगतान करना होगा। हालांकि, घरेलू पीएनजी की कीमत फिलहाल 57 रुपये प्रति एससीएम पर स्थिर बनी हुई है। बाजार में बढ़ती मांग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 50 से अधिक नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है।
 

घरेलू कनेक्शन के लिए 30 हजार आवेदन
एक ओर व्यावसायिक गैस महंगी हुई है, तो दूसरी ओर घरेलू पीएनजी की जरूरत भी तेजी से महसूस हो रही है। मौजूदा स्थिति यह है कि शहर में 74 हजार से अधिक घरेलू पीएनजी उपभोक्ता हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को रोजाना 40 हजार एससीएम गैस की आपूर्ति की जा रही है। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत और भागदौड़ से बचने के लिए 30 हजार से अधिक लोगों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। ग्रीन गैस के अनुसार, प्राथमिकता के आधार पर फिलहाल उन्हीं घरों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जहां पाइप लाइन और मीटर पहले से स्थापित हैं।

 
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ना तय
व्यावसायिक गैस की कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी से होटल-रेस्तरां में खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ना तय है। जिनके पास पीएनजी कनेक्शन नहीं है, वे सिलिंडर की किल्लत के कारण पहले ही दोहरी मार झेल रहे हैं। इससे पूरा कारोबार प्रभावित हो रहा है। -राजकुमार भगत, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

ये भी पढ़ें-डिजिटल अरेस्ट: पुलिस की वर्दी और गिरफ्तारी वारंट, फिर साइबर ठग ने कमरे में कैद किए शिक्षक; हड़प लिए 25 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें