फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च में बड़ा खुलासा: तेजी से युवाओं का लिवर हो रहा बीमार, 16 फीसदी में समस्या; ये शाैक पड़ रहे सेहत पर भारी

Sun, 29 Mar 2026 02:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रिसर्च के दाैरान सात महीने के अध्ययन में 26.1 फीसदी मरीजों में लिवर फाइब्रोसिस की समस्या मिली, इनमें से 14 फीसदी की स्थिति गंभीर थी। पांच फीसदी में तो लिवर सिरोसिस की परेशानी पाई गई। इन मरीजों में सात फीसदी हृदय रोग, 46 फीसदी उच्च रक्तचाप और 47 फीसदी कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हो गए।
विज्ञापन
लिवर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिब्बा बंद भोजन, फास्ट फूड के सेवन के साथ शराब और धूम्रपान की लत कम उम्र में ही बड़ी बीमारियों का कारण बन रही है। ऐसी जीवनशैली से मोटापा और मधुमेह के बाद लिवर भी बीमार पड़ रहा है। 25-30 की उम्र में फैटी लिवर, लिवर फाइब्रोसिस और लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियां होना गंभीर है। ऐसे मरीजों में लिवर खराब होने और कैंसर का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन


देश के 48 मधुमेह रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन और एंडोक्राइनोलाॅजिस्ट ने देशभर में 18 से 70 साल के 9,202 मरीजों पर अध्ययन किया। इसमें आगरा के 565 मरीज शामिल हुए। सात महीने के अध्ययन में 26.1 फीसदी मरीजों में लिवर फाइब्रोसिस की समस्या मिली, इनमें से 14 फीसदी की स्थिति गंभीर थी। पांच फीसदी में तो लिवर सिरोसिस की परेशानी पाई गई। इन मरीजों में सात फीसदी हृदय रोग, 46 फीसदी उच्च रक्तचाप और 47 फीसदी कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हो गए।

शोध में मिले 16 फीसदी लिवर मरीजों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। इनमें थकान, कमजोरी, भूख न लगना, सूजन, पीलिया समेत अन्य लक्षण भी पाए गए।शोध में 5,613 पुरुष और 3,589 महिला मरीज शामिल रहीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

लक्षण देरी से उभरने से गंभीर हो जाती है बीमारी
शोध करने वाले एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि शराब-गुटखा, फास्ट फूड-पैकेट बंद खाना लोग शौक में शुरू करते हैं, फिर इसकी लत लग जाती है। लंबे समय बाद लिवर सिकुड़ना, कठोर होना, लिवर का कार्य प्रभावित होने समेत अन्य परेशानियां होती हैं। कई बार इसके लक्षण देरी से उभरने से बीमारी गंभीर बन जाती है। युवाओं को जीवनशैली सुधारने की जरूरत है।

लिवर की बीमारियों से बचने के सुझाव
- शराब-धूम्रपान और तंबाकू छोड़ दें।
- डिब्बा बंद भोजन और फास्ट फूड से बचें, पेट न भरें।
- रोजाना 10 हजार कदम चलें, वजन न बढ़ने दें।
- सलाद, फल समेत पौष्टिक भोजन करें।
- 6-8 घंटे की स्वस्थ नींद लें।

ये भी पढ़ें-UP: टाॅफी-बिस्किट का लालच, आठ घंटे नशा, सुनील के हैवान बनने की खाैफनाक कहानी; मुठभेड़ में ढेर मासूम का कातिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें