फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: एयर फोर्स के वारंट अफसर के बंद मकान से 15 लाख की चोरी, गेट कूदकर घुसे चोर

Sun, 18 Jun 2023 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

एयर फोर्स के वारंट अफसर बंगलूरू में तैनात हैं। मकान में उनकी मां महादेवी ही रहतीं हैं। तबीयत खराब होने पर वे अस्पताल गई थीं। घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के देवरी रोड सैनिक विहार में शुक्रवार रात एयर फोर्स के वारंट अफसर के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। गेट से कूदकर घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 16 तोले सोना, डेढ़ किलो चांदी के साथ अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटी फुटेज की मदद से चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

यहां का है मामला 

किरावली के गांव सरसा निवासी रवि चाहर ने बताया कि उनके बहनोई अजीत सिंह एयर फोर्स में वारंट अफसर के पद पर बंगलूरू में तैनात हैं। वह पत्नी प्रमिला और बच्चों के साथ वहीं रहते है। सदर क्षेत्र के देवरी रोड सैनिक विहार स्थित मकान में उनकी मां महादेवी ही रहतीं हैं। ग्राउंड फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरों का काम करने वाले कमल ने ऑफिस बना रखा है। शुक्रवार शाम चार बजे मां की तबीयत खराब हो गई। पड़ोस में रह रहे उनके बड़े भाई गजेंद्र सिंह इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले गए। किराएदार कमल भी शाम छह बजे ऑफिस बंद कर अपने घर चला गया। मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 'सुल्ताना बुलबुल' के शिकार का खास अंदाज: शरीर से चार गुनी लंबी है पूंछ, हवा में नीचे की ओर उड़कर मारते झपट्टा

गेट फांदकर घुसे चोर 

रात करीब दो बजे चोर मुख्य द्वार फांदकर घर के अंदर चले गए। शनिवार सुबह 9 बजे किराएदार कमल वहां पहुंचा तो देखा कि कमरों के ताले टूटे पड़े थे। सूचना पर परिजन पहुंच गए। घर के अंदर देखा तो सामान फर्श पर बिखरा था। चोर अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 16 तोले सोना, डेढ़ किलो चांदी के साथ अन्य घरेलू सामान भी ले गए। जेवरात की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। चोरी की घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जांच में जुटी पुलिस 

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें नपुंसकता: ये सात गलतियां, जो बना सकती हैं आपको नंपुसक; पापा बनने में होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें