आगरा में ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत तिरंगा वाहन रैली के समापन पर कॉसमॉस माल में गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के तरानों से उत्साह का संचार किया। नन्हे नर्तकों ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा। वरिष्ठ नागरिकों ने ‘जब ये देश है वीर जवानों का’ गीत गाया तो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हर शख्स थिरकने लगा।
विज्ञापन
गायत्री पब्लिक स्कूल के एक्रोस्टिक्स बैंड ने ‘लहरा दो, सरजमी का परचम लहरा दो..., तेरी मिट्टी, देश मेरे, सुनो गौर से दुनिया वालों जैसे देशभक्ति गीतों से समा बांधा। शिक्षक अपूर्व सिंह के नेतृत्व में युवराज दीक्षित, ईशान, भानु और सक्षम ने प्रस्तुति दी। शिक्षिका अल्पना भटनागर के निर्देशन में ‘जननी जन्म भूमिश्च:’ गीत पर शास्त्री नृत्य की प्रस्तुति दी। लोगों की मांग पर बच्चों ने ‘लहरा दो, सरजमी का परचम लहरा दो’ गीत पर सामूहिक प्रस्तुति भी दी।