फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलते ही मनचलों के आतंक से परेशान छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नौरमई (मैनपुरी)। स्कूल खुलते ही क्षेत्र में परचून एवं पान की दुकानों पर मनचलों का जमघट लगने लगा है। वे छात्राओं पर फब्तियां कसते रहते हैं। मनचलों की इन हरकतों से छात्राएं परेशान हैं। अभिभावकों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सिविल ड्रेस में स्कूल व चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक इंटर कॉलेज व महाविद्यालय संचालित हैं। जहां जाने वाली छात्राएं मनचलों से परेशान हैं। आरोप है कि दिहुली व मीठेपुर चौराहों पर मनचले आए दिन छात्राओं को छेड़ते रहते हैं। कई मनचले तो साइकिल और बाइक से घर तक पीछा करते रहते हैं।

स्कूल और चौराहों पर कोई अतिरिक्त पुलिस बल तैनात ना होने के कारण इनके हौसले बुलंद है। कई अभिभावकों ने तो इन मनचलों की वजह से अपनी लड़कियों को स्कूल में प्रवेश ही नहीं दिलाया है। गौरव बघेल, रोहिताश बघेल, धर्मेंद्र यादव, अविनाश कुशवाह, राम सिंह, सर्वेश कुमार आदि ने पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें