फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगांव में हुए सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर मंगलवार दोपहर गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी थे। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारु कराया। एक बाइक पर तीन सवारी और हेलमेट लगा न होना युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। लोगों का कहना था कि यदि हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी।

गांव अर्जुनपुर निवासी राजकुमार (40) अपने चचेरे भाई सोनू (30) और गांव के विपिन के साथ गांव की समस्याओं की शिकायत के लिए कलक्ट्रेट आए थे। यहां से तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भोगांव तहसील जा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर पावरग्रिड के समीप गैस टैंकर उनकी बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन


हादसे में राजकुमार और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस ने घटनास्थल से गैस टैंकर को कब्जे में ले लिया, चालक भाग निकला।

टैंकर की टक्कर से लाखों की घोड़ी मरी
हादसे के बाद कब्जे में लिए टैंकर को पुलिस लेकर थाने जा रही थी तभी रास्ते में उसकी टक्कर नगला सुकू निवासी अजीत यादव की घोड़ी से हो गई। हादसे में घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। अजीत का कहना है कि उनकी घोड़ी की कीमत दो लाख रुपये थी, उनका बड़ा नुकसान हुआ है। इस संबंध में वह थाने में शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें