फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से छह लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दूषित भोजन करने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। उनको देर रात सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां हालत में सुधार होने पर परिवारीजन घर ले गए।
विज्ञापन

बसई मोहम्मदपुर के गांव नसीरपुर निवासी पूरन सिंह की पत्नी सोनवती ने रविवार शाम को खाना बनाया था।

इस खाने को खाने से सोनवती, मिथलेश पत्नी खजान सिंह, खजान सिंह पुत्र पूरन सिंह, रिंकी पुत्री पूरन सिंह, अमोद पुत्र पूरन सिंह और मोहिनी पुत्री पूरन सिंह की तबियत खराब होने लगी। एक साथ एक ही परिवार के छह लोगों के बीमार होने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह दंग रह गए। पीड़ितों को देर रात जिला अस्पताल लाया गया।
उपचार के दौरान सभी लोगों को स्वास्थ्य लाभ हुआ तो परिवारीजन उनको घर ले गए। बताया जाता है कि सभी लोगों को पेट में दर्द होने के साथ ही उल्टियां शुरू हो गई थी। इसको लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें