फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बालक की मौत, हाईवे जाम

विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर बालक की मौत, हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। मिट्टी के कुल्हड़ लेकर साइकिल से शहर जा रहे एक बालक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। हादसे में हुई बालक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर रेलवे पुल से आगे जाम लगा दिया। जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीस मिनट बाद भीड़ को समझाते हुए हटवाया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली निवासी शैलू (13) पुत्र योगेश अपने बड़े भाई शिवा के साथ साइकिल पर मिट्टी के कुल्हड़ लेकर शहर जा रहा था। साइकिल लेकर वह कोतवाली देहात के रेलवे पुल के पास पहुंचा था। उसी समय ट्रक न उसकी साइकिल को चपेट में ले लिया। इससे शैलू की मौके पर ही ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो देहात थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए हाईवे से करीब तीस मिनट बाद जाम को हटवाया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर चालक की तलाश करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें