फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के अभाव में परेशान हो रहे मरीज

विज्ञापन
चिकित्सकों के अभाव में परेशान हो रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं रामभरोसे चल रही हैं। यहां चिकित्सकों की मनमानी के चलते मरीजों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दूर दराज से आने वाले मरीजों को चिकित्सक न मिलने पर आक्रोश भी पनपने लगा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। सुबह से ही छोटे-छोटे बीमार बच्चों को लेकर परिजन पहुंच गए। मगर दोपहर 12 बजे तक जब बाल रोग विशेषज्ञ नहीं पहुंचे तो परिजनों का धैर्य जबाव दे गया। परिजनों ने आक्रोश जताया।
रिजोर निवासी सुधीर कुमार पुंढीर का कहना है कि सुबह से ही डाक्टर के इंतजार में बैठे हैं 12 बजे के बाद भी कोई चिकित्सक नहीं है। मेरे बच्चे की बहुत तबियत खराब है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। अब से पहले भी कई बार चिकित्सक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

अपनी नवजात बच्ची को लेकर पहुंचे गांव अमरगोजिया निवासी रामविलास का कहना है कि उनकी बच्ची कई दिनों से बुखार और सर्दी से परेशान है। सुबह से ही जिला अस्पताल में बैठा हूं। कोई दवा देने वाला नहीं है।
उधर, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल का कहना है कि चिकित्सकों की कमी है। कमी दूर करने के लिए शासन को लिखा जा चुका है। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अनंत व्यास बुधवार को अवकाश पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें