फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाता में इलाज के दौरान बच्चे की मौत , हंगामा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा/छाता। छाता में गोवर्धन चौराहा पर स्थित दीप क्लीनिक पर इलाज कराने आए मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि इंजेक्शन लगने के साथ ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। गुस्साए परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराने को छाता कोतवाली पर हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है।
विज्ञापन


गिन्नी फैक्ट्री में कार्यरत बरसाना रोड निवासी किशनपाल के एक वर्षीय बेटे पुनीत को बुखार आया था। किशनपाल अपने बच्चे को इलाज के लिए दीप क्लीनिक ले आए। गुरुवार को संचालक डॉ. जयपाल सिंह ने कुछ दवाएं दीं और इंजेक्शन लगाए। बच्चे के घर वालों का कहना है कि इंजेक्शन लगते ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजन मृतक बालक के शव को लेकर छाता कोतवाली जा पहुंचे और हंगामा काटने लगे।

बाद में कोतवाली प्रभारी छाता शिवप्रताप सिंह ने मामले को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सूचना मिलने पर एसीएमओ डॉ. पीके गुप्ता भी मौके पर जा पहुंचे लेकिन तब तक संचालक जयपाल अपने ताम-झाम समेट कर फरार हो गया। क्लीनिक को सील कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें