फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का भारत बंद आज, वाहन रैली निकाल मांगा समर्थन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को होने वाले भारत बंद के समर्थन के लिए गुरुवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वाहन रैली निकाली। पदाधिकारियों ने लोगों से इस बंद में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


रैली सौंख अड्डा, जंक्शन रोड से प्रारंभ हुई जो प्रमुख मार्गों से होते हुए होली गेट पहुंची। नगराध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रबल नीतियों का विरोध करने का समय आ गया है। तुलसी गर्ग ने कहा कि जीएसटी व सरकारी विभागों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को व्यापारी वर्ग सहन नहीं करेगा।

इस दौरान गिरधारी लाल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, राजेश गोयल, देवेंद्र मित्तल, बिहारी लाल, मुकेश गुप्ता, मृदुल अग्रवाल, अभिनव खंडेलवाल, राघव अग्रवाल, संतोष चौधरी, आकाश अग्रवाल, सचिन अरोड़ा, अशरफ खान, ताराचंद अग्रवाल, बालकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सराफा भवन में रिटेल एफडीआई के विरोध को लेकर हुई बैठक में शुक्रवार को भारत बंद का एलान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महानगर महामंत्री श्याम बिहारी अग्रवाल व जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि बंदी के दिन डीएम को सुबह दस बजे प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

सभा में अशोक खंडेलवाल, महेंद्र राजपूत, नीरज गर्ग, विजय चावला, नवीन अग्रवाल, अमृत खंडेलवाल, डॉ. संजय गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, राजकुमार गोयल, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, शुभम बंसल, विजय बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें