फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में देर रात हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि झमाझम बािरिश् हुई। बारिश से जहां सड़कों पर जलभराव हो गया वहीं जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां भी फीकी कर दी। जन्माष्टमी पर्व के लिए मंदिरों पर अन्य स्थानों पर की जा रहीं तैयारियां रुक गई। तैयारी कर रहे भक्तों को खासी दिक्कतें हुईं।


रविवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई। बादलों के चलते मौसम में गर्मी भी नहीं रही। लोगों ने जन्माष्टमी पर्व के लिए खरीदारी की और अपनी तैयारियां शुरु कर दी। सोमवार को मनाए जाने वाले जन्माष्टमी पर्व के लिए मंदिरों व अन्य स्थानों पर सजावट का कार्य चल रहा है। बारिश के चलते यह कार्य प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्व के लिए तैयारियों में जुटे लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। देर रात्रि तक लोग बारिश के थमने का इंतजार करते रहे, जिससे जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां शीघ्र पूर्ण की जा सकें। वहीं बारिश से लोगों को दिक्कतें भी हुई। सड़कों पर जगह जगह जल भराव हो गया। जिससे रात्रि में बसों व ट्रेनों से पहुंचने वाले लोगों को खासी परेशानी हुईँ। सड़कों पर भरा पानी काफी देर में निकल सका। बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें