फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का कहर जारी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों की दिक्कत कम नहीं हो रही हैं। लगातार प्रभावित इलाकों में स्थिति बदतर होती जा रही है। बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। कई ग्रामीण मुख्य मार्ग बाढ़ से पहले कटे हुए थे वहीं अब नगला ढाब की पुलिया भी बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हो गई है। गणेनपुर भाटान का मार्ग भी कट गया है।

पटियाली इलाके के नगला हंसी, नगला जाटवान, पनसोती, नगला मुल्ला, नगला डंबर, नौली फतुहाबाद, जिझौल, बझेरा, सिकंदरपुर ढाब, रफातपुर, उलाईखेड़ा, बमनपुरा, किसौल, देवकली, सुन्नगढ़ी, किलौनी, अजीतनगर, नगला मनी में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीण इलाकों का एक दूसरे से संपर्क कट गया है। लोग आवाजाही को लेकर परेशान हैं। सड़कों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। धरमपुर मार्ग काफी समय से कटा हुआ है। अब गनेशपुर भाटान गांव का मार्ग भी कट गया है।
विज्ञापन


सिकंदरपुर ढाब की पुलिया के बीचोंबीच काफी सड़क कट गई है। इससे गड्ढा हो गया है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव की व्यवस्था प्रशासन ने कर दी है। तमाम बाढ़ प्रभावितों के परिवार सड़कों के किनारे व अन्य सुरक्षित स्थानों पर टेंट लगाने को मजबूर हैं। प्रशासन ने इन परिवारों को पॉलिथीन के टैंट उपलब्ध कराए हैं।


जन्माष्टमी का त्योहार भूले बाढ़ पीड़ित
कासगंज। बाढ़ प्रभावित गांव में न तो रक्षाबंधन और ईद का त्योहार लोग ठीक से मना पाए और अब तो जन्माष्टमी पर्व भी बाढ़ प्रभावित लोग भूल चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार शाम बाढ़ का पानी और बढ़ गया है। ऐसे में घर के सामान की सुरक्षा करना भारी पड़ रहा है। बमनपुरा की रामप्यारी ने बताया कि उनके गांव में काफी समय से बाढ़ का प्रभाव है। ऐसे में त्योहार कैसे मनाएं? अरविंद ने बताया कि घर में खाना बनाना मुश्किल हो रहा है।


बाढ़ की निगरानी की जा रही
कासगंज। पटियाली एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ित इलाकों में लगातार राजस्व टीमें निगरानी कर रहीं हैं। शनिवार को भी पीड़ितों को पॉलिथीन के तिरपाल बांटे गए। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन



-रविवार को नरौरा से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा है। सोमवार को भी इसमें मामूली वृद्धि होगी। हरिद्वार से बढ़े डिस्चार्ज का असर तीन दिन बाद आएगा। सभी बांध सुरक्षित हैं- सहायक बाढ़ प्रभारी एके सिंह।
डिस्चार्ज-
नरौरा- 200483 क्यूसेक
बिजनौर- 142400 क्यूसेक
हरिद्वार- 93158 क्यूसेक
कछला गेज- 163.65 मीटर के निशान पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें