फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलरों की मनमानी से जनता को परेशानी

विज्ञापन
डीलरों की मनमानी से जनता को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। सरकार गरीबों को राशन मुहैया कराने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन डीलरों की मनमानी गरीबों पर भारी पड़ रही है। सस्ते अनाज की आस में जिल्लत सहने को गरीब मजबूर हैं। वहीं दुकानों पर पड़े ताले गरीबों के दर्द को दोगुना कर रहे हैं। पूर्ति विभाग भी गरीबों के दर्द को दरकिनार कर दम तोड़ती व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है। आलम यह हो चला है कि राशन डीलर मनमाने तरीके से दुकानें खोलते हैं और राशन बांटकर कोरम पूरा कर लेते हैं। अमर उजाला टीम ने राशन वितरण व्यवस्था की पड़ताल की, तो चौंकाने वाले हालात सामने आए। पढ़िए हाल ए राशन...
विज्ञापन

तस्वीर-एक
अरुणा नगर स्थित राशन दुकान का हाल बेहद खराब है। दुकान पर राशन बांटा जा रहा था, लेकिन डीलर की मनमानी से लोग परेशान दिखे। राशन लेने आई महिला आए दिन दुकान बंद रहने की शिकायत कर डीलर से भिड़ गई। महिला का कहना था कि 15 दिन में एक बार दुकान खुलती है। उसमें भी पूरा राशन नहीं मिलता। जिस पर डीलर ने महिला को जाने को कह दिया।
तस्वीर दो
अलीगंज रोड स्थित राशन की दुकान पर ताले पड़े थे। लोगों ने बताया कि दुकान कभी खुली देखी ही नहीं है। डीलर मनमाने समय पर दुकान खोलता है और बंद कर भाग जाता है। आए दिन लोग दुकान बंद देख मायूस लौटते हैं।
विज्ञापन


तस्वीर तीन
गांधी मार्केट स्थित दुकान पर भी ताला लटका था। दुकान के बाहर कार्डधारक डीलर के आने का इंतजार कर रहे थे। लोगों का कहना था कि काफी देर से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई दुकान खोलने आया ही नहीं है।
विज्ञापन

राशन दुकान पर कई बार जा चुके हैं, लेकिन हर बार ताला लगा मिलता है।
मनोज गुप्ता

कार्ड बनवाने के लिए दुकान के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ताला लगा देख लौट आते हैं।
हरिप्रसाद
डीलर मनमानी करता है। कभी राशन मिलता है, तो कभी नहीं है। मगर पूरा राशन आज तक नसीब नहीं हुआ।
योगेश गुप्ता
राशन लेने गई थी, लेकिन डीलर ने देने से मना कर दिया। कहता है कि राशन नहीं मिलेगा। जबकि मेरे पास कार्ड है।
बीना मिश्रा
दुकानें वितरण तिथि के साथ-साथ रोज खुलने का नियम है। अगर कोई दुकानदार मनमानी करता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को निर्देश दे दिए गए हैं।
आरके मिश्रा, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें