फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गई छात्रा लापता, ग्रामीणों ने शिक्षक को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। थाना क्षेत्र के नगला उदय सिंह से अवैरनी के जनता इंटर कालेज में पढ़ने गई 11 साल की छात्रा लापता होने पर ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर छह शिक्षकों को बंधक बना लिया। जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शिक्षकों को मुक्त कराया। गुस्साए लोगों ने बाद में थाने का घेराव कर लिया। पुलिस अफसरों के तीन दिन में बच्ची की बरामदगी के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
विज्ञापन


नगला उदय सिंह निवासी रामखिलाड़ी की बेटी नेहा (11) अवैरनी में जनता इंटर कालेज में कक्षा छह में पढ़ती है। वह बुधवार को गांव से 500 मीटर दूर स्कूल में पढ़ने गई थी। मध्यावकाश के बाद स्कूल से निकली छात्रा घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

थक-हारकर पिता ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। बलदेव पुलिस भी परिजनों के साथ छात्रा की बरामदगी के लिए जुटी रही।
गुरुवार सुबह छात्रा का सुराग न लगने से गुस्साए ग्रामीण भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में स्कूल पहुंचे। यहां मौजूद छह शिक्षकों को बंधक बनाकर डेढ़ घंटे तक हंगामा काटा।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शिक्षकों को मुक्त करा लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ ही देर बाद थाना बलदेव का घेराव कर लिया। यहां दो घंटे तक छात्रा की बरामदगी के लिए नारेबाजी की। दो घंटे बाद सीओ पीपी सिंह के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि जल्द ही अगवा की गई छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मां का रो-रोकर बुरा हाल, हो रही बेहोश
बलदेव। नेहा के अगवा होने पर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ। मां बार-बार नेहा का नाम लेकर बेहोश हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें