फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु का पर्स मंदिर से चोरी

विज्ञापन
demo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा को एक बार फिर सवालों के घेरे में लिया गया। गुरुवार सुबह एक महिला श्रद्धालु के 4.5 लाख के गहनों से भरा पर्स मंदिर प्रांगण में चोरी हो गया। महिला श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन कर रही थी।
विज्ञापन


पर्स चोरी होते ही मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस महिला की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मंदिर के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी रुचि अग्रवाल, डा. नीलिमा शर्मा, आरती और ऋचा अग्रवाल के साथ गुुुरुवार की सुबह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शनार्थ आई थीं। सभी महिलाएं सुबह 9 बजे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर रही थी। इसी दौरान किसी चोर ने मौका पाकर रुचि अग्रवाल का पर्स पार कर दिया।

पीड़ित रुचि के अनुसार पर्स में लगभग 4.5 लाख रुपये के 150 ग्राम वजनी सोने व डायमंड दो कड़े, चेन, अंगूठी व कान के कुंडल रखे थे। महिला ने अज्ञात चोर के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले है। सभी महिलाएं मथुरा में हुए इनरव्हील के समारोह में शामिल होने के लिए आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें