फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में मिली अनियमितताएं

विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालयों में मिली अनियमितताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। जिले के कस्तूरबा विद्यालयों में अनियमितताओं का आलम है। स्कूल के दरवाजे खिड़कियां टूटे हैं। ऐसे में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर खतरा है। टॉयलेट से लेकर स्कूल तक गंदगी है। कासगंज और पटियाली के एसडीएम ने कस्तूरबा विद्यालयों का बारीकी से निरीक्षण कर अनियमितताओं की रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की है।
विज्ञापन

फरीदपुर के कस्तूरबा विद्यालय में एसडीएम कासगंज सुनील कुमार सिंह निरीक्षण के लिए पहुंचे। विद्यालय में 100 बच्चों में से 89 छात्राएं उपस्थित मिलीं। स्कूल में सफाई व्यवस्था काफी खराब थी। मैदान में घास काफी बड़ी बड़ी थी। गेट पर गंदगी थी और टॉयलेट में भी गंदगी थी। स्कूल का दरवाजा भी टूटा था। हॉस्टल रूम की खिड़कियां भी टूटी थी। छात्राओं के स्कूल बैग भी फटे मिले। बिस्तरों की स्थिति भी सही नहीं थी। पूरे परिसर में अव्यवस्थाएं देखकर एसडीएम नाराज हुए। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी है। पटियाली रमपुरा के कस्तूरबा विद्यालय का भी एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं नजर आईं। उन्होंने मिड-डे मील भी चैक किया और मीनू के मुताबिक भोजन देने के निर्देश दिए। विद्यालय में अन्य अव्यवस्थाएं भी नजर आईं। यहां भी टॉयलेट साफ नहीं थे। कस्तूरबा विद्यालय की एक शिक्षिका लंबे समय से अनुपस्थित बताई गई। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें