फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर मिले मिलावटी तेल के ड्रम, सीज

विज्ञापन
दुकान पर मिले मिलावटी तेल के ड्रम, सीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को एक दुकान पर छापेमारी कर मिलावटी तेल पकड़ा। तेल में मिलावट के संदेह पर टीम ने पांच ड्रमों में भरा एक हजार लीटर तेल सील कर दिया। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर नमूने लिए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को जिला अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी के नेतृत्व में सबसे पहले मंडी समिति के गेट के पास स्थित कार्तिक पुत्र संजीव की दुकान पर छापा मारा। यहां टीम ने दुकान में रखे तेल को चेक किया। जिसमें मिलावट का संदेह पाया गया। दुकानदार ने पूछने पर बताया कि सरसों का तेल है, फिर कहा कि यह रिफाइंड है। इस पर टीम ने पांच ड्रमों में भरे करीब एक हजार लीटर तेल को सैंपल लेकर सीज कर दिया। वहीं दुकान से खुली चाय पत्ती का भी नमूना लिया गया। इसके साथ ही मंडी समिति पर स्थित अभिलाख की दुकान से पैकेट बंद बूंदी का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने कुनावली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पर छापेमारी की। विद्यालय से टीम ने आलू-बैंगन की सब्जी और मूंग की पकी दाल के नमूने लिए। साथ ही टीम ने छात्राओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने का प्रशिक्षण दिया। जिला अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल यादव, अरुण कुमार, ओपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें