फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहे तीन विद्यालय कराए बंद

विज्ञापन
Punjab Primary Schools
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में बिना मान्यता के स्कूल खोल कर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का खेल चल रहा है। इस तरह के मामले आये दिन संज्ञान में आ रहे हैं। निरीक्षण में तीन विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होते पाए गये। डीआईओएस ने इन विद्यालयों को बंद करा दिया। यही नहीं इन विद्यालयों में छात्रों की सुविधाओं का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने उमेश पब्लिक स्कूल नगला भीमसेन सिढ़पुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय में 6 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन मिला। इन कक्षाओं के संचालन के लिए चार कक्ष लिंटर के तथा चार कक्ष टीनशेड डले हुए मिले। विद्यालय के प्रबंधक से जब मान्यता संबंधी कागज मांगे गए तो वह कागज नहीं दिखा सके। विद्यालय को तत्काल बंद करा दिया गया। मुन्नी देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौरी सिढ़पुरा के निरीक्षण में कक्षा 9 से 12 तक कक्षाओं का संचालन मिला। प्रबंधक नरेंद्र सिंह मान्यता के प्रपत्र नहीं दिखा सके। जिससे विद्यालय को बंद करा दिया गया। श्रीमती सुदामा देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुचरानी सिढ़पुरा के निरीक्षण में कक्षा 1 सेे 10 तक कक्षाओं का संचालन मिला। यहां भी मान्यता के प्रपत्र नहीं मिले। जिससे विद्यालय को तत्काल बंद करा दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इन सभी विद्यालयों के संचालकों को नोटिस दे दिया गया है। सभी से बिना मान्यता के विद्यालय संचालित न करने का शपथ पत्र मांगा गया है।
पहले भी बंद कराए जा चुके हैं विद्यालय
कासगंज। जनपद में बिना मान्यता के विद्यालय बंद कराने के मामले बढ़ रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक के निरीक्षण में पिछले दिनों भी 12 विद्यालयों को बिना मान्यता के बंद कराया गया था।
विज्ञापन

अभी और विद्यालय निकल सकते फर्जी
कासगंज। जनपद में अभी और विद्यालय फर्जी निकल सकते हैं। बिना मान्यता के विद्यालयों के संचालित होने की काफी शिकायतें अभी भी शिक्षा विभाग के पास लंबित चल रही हैं। विभाग इन शिकायतों के आधार पर लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर रहा है। इनमें अधिकांश शिकायतें सही पाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें