फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में गिरिराज जी के खाते में आए 50 लाख

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन का मुड़िया पूर्णिमा मेला इस बार गिरिराज जी सेवायतों पर अधिक मेहरबान न हो सका। मेले के दौरान हुई लगातार वर्षा ने ज्यादा देर तक भक्तों को मंदिर में टिकने न दिया। मंदिर से जुड़े सूत्रों की मानें तो पांच दिन तक चले इस मेले में प्रमुख मंदिरों में करोड़ों रुपये का चढ़ावा आने की उम्मीद थी लेकिन वर्षा के कारण करीब 50 लाख रुपये के आसपास ही चढ़ावा आया है।
विज्ञापन


गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों में समय-समय पर ठेके उठाए जाते हैं। मेले से पूर्व एक माह के लिए दानघाटी मंदिर का ठेका एक करोड़ इक्कीस लाख रुपये का उठा, जिसे रामेश्वर पुरोहित ने लिया। 42 दिन के लिए एक करोड़ 91 लाख रुपये में उठे मानसी गंगा, मुकुट मुखारबिंद व एक वर्ष के लिए 80 लाख रुपये में उठे हरगोकुल मंदिर का ठेका राजू के नाम रहा।

मंदिर से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस मेले से सेवायतों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन बरसात ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पिछले वर्ष दानघाटी मंदिर में करीब 20 लाख रुपये का चढ़ावा आया था जो इस वर्ष करीब 12-13 लाख ही हुआ है। बात करें मानसी गंगा, मुकुट मुखारबिंद की तो यहां पिछले वर्ष चढ़ावे की राशि 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, जबकि इस वर्ष इसके सिर्फ 20-22 लाख रुपये के आसपास ही होने की संभावना है। हरगोकुल मंदिर में पिछले वर्ष करीब चार लाख रुपये चढ़ावे के रूप में आए जो इस वर्ष आधे ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें