फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड से रिश्वत लेने के मामले में सीओ सदर करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगा
विज्ञापन

एटा। होमगार्ड के भतीजे को छोड़ने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले दरोगा और सिपाही के खिलाफ सीओ सदर से जांच कराई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीओ जांच के बाद दोषी दरोगा और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

थाना पिलुआ में तैनात दरोगा और सिपाही के होमगार्ड से आठ हजार रुपये की रिश्वत लेेने का मामला तूल पकड़ गया है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा और सिपाही के खिलाफ सीओ सदर से जांच कराई जा रही है। एएसपी ने पीड़ित होमगार्ड से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहरसिंह से थाना पिलुआ में तैनात दरोगा और सिपाही ने उसके भतीजे को छोड़ने के लिए आठ हजार रुपये की सुविधा शुल्क लिया था। इसकी शिकायत होमगार्ड ने पुलिस अधिकारियों से की थी। जिसके बाद होमगार्ड के आधे रुपये थाना प्रभारी ने वापस करा दिए थे। जबकि सिपाही ने अपने हिस्से के चार हजार रुपये नहीं लौटाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें