मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। ऑक्सीजन आपूूर्ति के लिए अब अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटर की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। सीएमएस डा. आरके सागर ने बताया कि वैस भी जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई दिक्कत नहीं थी। यहां अभी तक सिलेंडर से मरीजों का ऑक्सीजन दी जाती थी, लेकिन आपात स्थिति के लिए बेहतर व्यवस्था की जरूरत थी।
जिसके तहत अब इमरजेंसी में 70 हजार कीमत से ऑक्सीजन इनवेटर की व्यवस्था की गई है, जो केवल बिजली के बोर्ड में पिलक लगाने से ऑक्सीजन जनरेट करेगी। बिजली जाने पर इनवेटर और जनरेटर से सप्लाई पर भी ऑक्सीजन जनरेटर ऑक्सीजन को जनरेट करेगा। सीएमएस ने बताया कि यह मशीन पर्यावरण से ऑक्सीजन को अपने में शोसित कर मानव को प्राण वायु प्रदान करने का कार्य करेगी। ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डा. धर्मेंद्र कुमार ने इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को जनरेटर को ऑपरेट करने की जानकारी प्रदान की।