फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला भाऊ स्थित कांच कारखाने में श्रमिक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के नगला भाऊ में फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक को मैनेजर और स्टाफ ने लाठी एवं डंडे से पीटा। इसके कारण मजदूर लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के जैननगर खेड़ा निवासी बंटू (42) पुत्र इंद्रभान जैन नगला भाऊ स्थित चूड़ी कारखाने में मजदूरी करता है। सोमवार को फैक्ट्री में काम करने गया तो फैक्ट्री में मौजूद कुछ समुदाय विशेष के श्रमिकों ने गाली गलौज कर उससे अभद्रता शुरू कर दी। बंटू का आरोप है विरोध करने पर फैक्ट्री के मैनेजर के साथ ही स्टाफ ने मिलकर लाठी और डंडों से पीट कर लहूलुहान कर बेहोश कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल श्रमिक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई।

उन्होंने बताया कि घायल श्रमिक गणेश कारखाने के बाहर पड़ा था। पिटाई के दौरान उसके दो दांत टूट गए। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में तैनात चिकित्सक डा. अमिताभ चौहान और फार्मासिस्ट जगदीश ने घायल का उपचार किया। उपचार के बाद उसे वार्ड संख्या एक में भर्ती कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार ने कहा कि फैक्ट्री में श्रमिक से मारपीट की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें