फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट के स्कूल गए तो नहीं खुलेगा गेट

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। दोपहिया वाहन से स्कूल आने वाले छात्र और स्कूल स्टाफ को कई जगह हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। कुछ स्कूलों ने तो साफ कर दिया है कि बगैर हेलमेट लगाए वाहन से आने वाले छात्र और स्टाफ के लोगों के लिए गेट नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ के अभियान ‘पहने फिर चलें’ के साथ महानगर के कई स्कूल जुड़ गए हैं। बिना हेलमेट के स्कूल पहुंचने वालों के लिए स्पष्ट रुप से फरमान जारी कर दिए गए हैं। इन स्कूलों के मालिकों का साफ कहना है बाइक या दूसरे कोई दोपहिया वाहन से सुरक्षित चलने के लिए हेलमेट जरूरी है। ‘अमर उजाला’ की अभियान की सराहना करते हुए मालिकों ने स्कूलों में हेलमेट अनिवार्य करने का निर्णय लिया है।

-कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल का कहना है कि ‘अमर उजाला’ का अभियान काबिले तारीफ है। इस अभियान का अनुसरण करते हुए वाहनों से आने वाले स्कूल के स्टाफ और छात्र-छात्राओं को हेलमेट के लिए जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन



रमनलाल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन योगेंद्र गोयल ने कहा कि हेलमेट के बिना वाहनों से स्कूल आने वाले छात्र-छात्रा और स्टाफ से सख्ती बरती जाएगी। मसलन पहले इन सभी को सेमीनार में जागरुक किया जाएगा।

सीएसआरबी विद्या आश्रम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के चेयरमैन डा. गिर्राज सिंह का कहना है बिना हेलमेट के वाहनों से स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं और स्टाफ के प्रति सखती बरती जाएगी। बिना हेलमेट के पहुंचने वालों पर जुर्माना भी किया जाएगा।

ज्ञानदीप शिक्षा भारती के संस्थापक सचिव पदम श्री मोहनस्वरुप भाटिया का कहना है कि बिना हेलमेट के स्कूल आने वाले छात्र-छात्रा और स्टाफ से सख्ती से निपटा जाएगा। सभी को साफ कह दिया गया है कि हेलमेट पहनकर ही स्कूल आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें