फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर 12 लाख के जेवरात-नकदी चोरी

विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
मथुरा। बेटी की शादी में व्यस्त व्यापारी के बंद मकान को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। कोतवाली के अंतापाड़ा में मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने 12 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। व्यापारी के भाई के घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई तो परिवार में खलबली मच गई। बाइक से आए चोरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली के अंतापाड़ा निवासी राजू गुप्ता पुत्र दिनेश चंद चीनी और चावल के थोक विक्रेता हैं। महानगर के लालागंज में दुकान करने वाले थोक विक्रेता की बेटी दीप्ति का विवाह समारोह मसानी के समीप केदारधाम में था। मकान का ताला बंद करके पूरा परिवार विवाह समारोह में मशगूल था। इसी बीच चोरों ने दो मंजिला मकान को निशाना बनाया।

ताला तोड़कर घुसे चोर 1.48 लाख की नकदी, 10 लाख रुपये के जेवरात, तीन लैपटॉप और एक वाईफाई चोरी कर ले गए। रात को व्यापारी के बड़े भाई प्रवीन के घर आने पर चोरी का पता चला तो परिवार में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में लिया। व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों के चेहरे दिख रहे हैं। जल्द ही चोर गिरफ्त में हाेंगे।
विज्ञापन


बाइक से आए दो चोर, 31 मिनट तक खंगाला घर

सीसीटीवी फुटेज की मानें तो दो चोर बाइक से आए। एंगल से ताला तोड़कर रात 12:58 पर घर में घुसे। करीब 31 मिनट तक घर में रहे चोरों ने बड़े इत्मीनान से एक-एक कमरे को खंगाला। रात 1:32 पर घर से बाहर निकलते चोर दिख रहे हैं।

व्यापारी ने जताया शक, पुलिस करेगी खुलासा

शादी से एक सप्ताह पूर्व घर में हुए रंगाई-पुताई आदि के कार्य में लोगों का आना-जाना बना रहा था। ऐसा शक खुद व्यापारी राजू गुप्ता भी जता रहे हैं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में व्यापारी का कहना है कि शक है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर चोरों को पकड़कर खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें