जैथरा। कस्बा में गांधी इंटर कालेज में चल रहे अंत्योदय मेले में रविवार को जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे। इसके चलते पंडाल खाली रहा। एटा के कीर्तन कार बसंत पतझड़ भी भीड़ नहीं जुटा पाए। मेले में लगी स्टॉलों पर जनता का जमावड़ा रहा।
लोगों ने अपना पंजीकरण करा विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। ज्यादा भीड़ होने के चलते दिव्यांग व राशन कार्ड के स्टॉलों से लोगों को बिना पंजीकरण लौटना पड़ा। बरना निवासी सुखदेवी की वृद्धा पेंशन की फाइल को कोई दलाल लेकर भाग गया। जिसका एनाउंसमेंट कराया गया लेकिन दलाल पकड़ में नहीं आया। लाभाथियों का कहना था कि रविवार को अंत्योदय मेले में अधिकारी आये होते तो कोई लाभार्थी खाली हाथ न जाता।
ग्राम पंचायत अधिकारी विश्राम सिंह यादव, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार, एपीओ अमरजीत तिवारी, सहायक विकास पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार मौजूद थे।